जो दर्द दिखता नहीं है,
वो दुखता बहुत है।
जो इंसान रोते-रोते गुस्से में
सबकुछ बोल देता है,
वो सच्चा होता है।
क्योंकि गुस्सा और रोना इंसान को
सच बोलने के लिए मजबूर कर देते हैं।
नशा कोई भी हो,
जानलेवा ही होता है।
यकीन तब हुआ…
जब तेरी लत लगी।
इंतजार तो है…
पर तेरा नहीं!
मेरी मौत का।
जब नाराजगी किसी से खास होती है,
तब इंसान चिल्लाता नहीं…
रो देता है।
कल भी मुसाफिर था,
आज भी मुसाफिर हूं।
कल अपनों की तलाश में था…
आज अपनी तलाश में हूं।
जब इंसान अंदर से टूट जाता है, तो
बाहर से मिलने वाली हर खुशी उसे
सिर्फ हंसा सकती है…
पर अंदर से खुश नहीं कर सकती।
दिल में जो जगह है, तुम्हारी
वो हमेशा रहेगी।
फर्क नहीं है, कि
तुम बात करो या ना करो।
जिंदगी ने मुझे एक चीज सिखा दी।
अपने आप में खुश रहना और
किसी से कोई उम्मीद ना करना।
अगर तुम्हें खुशी मिलती है,
हमसे बात ना करके तो
हम दुआ करते हैं, कि
आपकी खुशी कभी कम ना हो।
मोहब्बत की तड़प वही जान सकता है,
जिसने किसी से सच्चा प्यार किया हो।
क्योंकि सच्ची मोहब्बत में…
कुछ मिले या ना मिले
दर्द और आंसू जरूर मिलते हैं।
मेरी जिंदगी के हर पन्ने पर
रब ने बस आंसू लिखे हैं।
जब भी कोई खुशियां ढूंढो…
तकलीफें दोगुनी हो जाती है।
कयामत तक याद करोगे
किसी ने दिल लगाया था।
एक होने की उम्मीद भी ना थी,
फिर भी पागलों की तरह चाहा था।
जिनके पास ज्यादा ऑप्शन होते हैं,
वो किसी एक की फीलिंग्स
कभी नहीं समझ पाएंगे।
आईने के सामने खड़े होकर
खुद से ही माफी मांग ली मैंने।
सबसे ज्यादा अपना ही दिल दुखाया है,
मैंने औरों को खुश करते-करते।
ऐसा नहीं है, कि
हमें जिंदगी में दर्द ना मिला।
बिना कहे जो तकलीफ समझे,
बस ऐसा कोई हमदर्द ना मिला।
जिस नजाकत से लहरें
पैरों को छूती है।
यकीन नहीं होता…
इन्होंने कभी कश्तियां डुबोई होंगी।