01. “बदलता वक्त और बदलते लोग
कभी किसी के नहीं होते।”
02. “बदलना कौन चाहता है?
लोग मजबूर कर देते हैं।”
03. “जब किस्मत और हालात खराब हो, तो
बहुत कुछ सुनना और सहना पड़ता है।”
04. “सारा ज्ञान किताबों से नहीं मिलता
कुछ मतलबी लोगों से भी मिलता है।”
05. “जिनके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ होता है,
उनके पास रूठने और टूटने का वक्त नहीं होता।”
सच्ची बातें। Sacchi Baten
06. “इंसान हंसता तो सबके सामने है,
लेकिन रोता उसी के सामने है,
जिसपर उसे खुद से ज्यादा भरोसा होता है।”
07. “जब घर के साथ-साथ
खुद को भी संभालना पड़े;
तब इंसान टूट जाता है।”
08. “कभी-कभी मन को मना लेना ही
बेहतर होता है।
हर जिद्द हमें खुशी नहीं देती।”
09. “आप कब सही थे?
ये कोई याद नहीं रखता।
लेकिन आप कब गलत थे!
ये सब याद रखते हैं।”
10. “कितने अजीब होते हैं, लोग।
गलत साबित होने पर माफी नहीं मांगते,
बल्कि आपको गलत साबित करने में
अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं।”
11. “पत्थर को लोग इसलिए पूजते हैं, क्योंकि
विश्वास करने लायक इंसान नहीं मिलता।”
12. “मुंह पर कुछ और
पीठ पीछे कुछ और बोलने वाले लोगों से
हमेशा दूरी बनाए रखें।
ऐसे लोग वायरस से भी ज्यादा
खतरनाक होते हैं।”
13. “एक बात बोलूं…
हम किसी शख्स से तब तक लड़ते हैं,
जब तक हमें उससे प्यार की उम्मीद होती है।
जिस दिन वह उम्मीद खत्म हो जाती है,
लड़ना भी खत्म हो जाता है।”
14. “लोग कहते हैं –
दु:ख बुरा होता है।
जब भी आता है, रुलाकर जाता है।
लेकिन हम कहते हैं –
दु:ख अच्छा होता है;
जब भी आता है, कुछ सीखा कर जाता है।”