100+ रिश्ते कोट्स। Rishte Quotes in Hindi

01. “हर रिश्ते का नाम हो यह ये जरूरी तो नहीं!
कुछ बेनाम रिश्ते रुकी हुई जिंदगी को
सांसे दे जाते हैं।”


02. “रिश्तो की पहली शर्त इज्जत होती है।
जो इज्जत नहीं दे सकते हैं,
वो रिश्ते नहीं निभा सकते हैं।”


03. “रिश्ता ऐसा होना चाहिए,
जिसमें चाहे कितनी भी लड़ाई हो जाए;
लेकिन एक छोटी मुस्कान और माफी से
सबकुछ ठीक हो जाए।”


04. “मन होना चाहिए,
किसी को याद करने का।
वक्त तो अपने आप ही मिल जाता है।”


05. “रिश्तो की खूबसूरती
एक-दूसरे की बात बर्दाश्त करने में है।
खुद जैसा इंसान तलाश करोगे तो
अकेले रह जाओगे।”


Rishte Quotes in Hindi

06. “कभी समझौता किया तो
कभी हंसकर ख्वाहिशों को मार गए।
रिश्तो को बचाते-बचाते
हम खुद से ही हार गए।”


07. “जिंदगी में ऐसे लोग भी मिलते हैं, जो
रिश्ता ना होने पर भी उसे निभा जाते हैं।
अक्सर वही रिश्ते लाजवाब होते हैं, जो
एहसानों से नहीं एहसासों से बनते हैं।”


08. “जो रिश्ते नि:स्वार्थ प्रेम से
सींचे गए हो।
उन रिश्तो में अक्सर
आंखों में आंसू ही क्यों दिखाई देते हैं?”


09. “रिश्ते निभाना
हर किसी के बस की बात नहीं।
अपना दिल भी दुखाना पड़ता है…
किसी और की खुशी के लिए।”


10. “झुकने से रिश्ता गहरा हो तो झुक जाओ।
लेकिन हर बार…
आपको ही झुकना पड़े तो रुक जाओ।”


11. “ये दुनिया है, जनाब!
यहां सच बोलने से रिश्ता तोड़ दिये जाते हैं,
और झूठ बोलने पर रिश्ता जोड़ लिए जाते हैं।”


12. “जो समझे भी और समझाये भी
दुनिया में उस रिश्ते से प्यारा कोई रिश्ता नहीं।”


13. “कुछ लोग अपनी अकड़ की वजह से
कीमती रिश्ते को देते हैं। और
कुछ लोग रिश्ते बचाते बचाते
अपनी कदर खो देते हैं।”


14. “रिश्ते चाहे कैसा भी हो?
मन से होना चाहिए;
मतलब से नहीं।”


15. “संबंधों की कुल पांच सीढ़ियां होती है :
देखना, अच्छा लगना, चाहना, पाना।
ये चार बहुत सरल सीढ़ियां है।
सबसे कठिन पांचवी सीढ़ी है : निभाना।”


16. “थोड़ा झुकने से अगर
रिश्ता टूटने से बचता है, तो
झुकना ही बेहतर होता है। क्योंकि
अकड़ सब में होती है, लेकिन
झुकता वही है, जिसमें रिश्तो की फिक्र होती है।”


17. “गलती जीवन का एक पन्ना है,
लेकिन रिश्ता पूरी एक किताब है।
जरूरत पड़ने पर गलती का एक पन्ना फाड़ देना।
लेकिन एक पन्ने के लिए
पूरी किताब कभी ना खो देना।”